Showing posts with label Download Course Material of English Grammer. Show all posts
Showing posts with label Download Course Material of English Grammer. Show all posts

At Home (घर पर)

1. दूध फट गया.
The milk turned sour.

2. मेरा बिस्तर लगा दो.
Make my bed.

3. गुसलखाना किधर है?
Where is washroom?

4. पंखा चला दो.
Switch on the fan.

5. बत्ती बुझा दो.
Switch off the light.

6. तुमने चाकू कहाँ रख दिया है?
Where have you kept the knife?

7. पप्पू, ज़रा अखबार तो लाना.
Pappu, get me the newspaper.

8. आज रविवार है.
Today is Sunday.
 OR
It is Sunday today.

9. मुझे कपड़े इस्त्री करने हैं.
I have to iron the clothes.

10. डॉक्टर को फ़ोन करो.
Ring up the doctor.

11. पापा की तबीयत ठीक नहीं है.
Papa is not well.  

12. आज तो बहुत काम है.
There is much work today.  

13. सोनू, तुमने अपना गृहकार्य कर लिया?
Sonu, have you done your homework?

14. कल रात बहुत ठण्ड थी.
It was very cold last night.

15. आओ, मैच देखें.
Come, let’s watch the match.

16. देखो, बाहर कौन है?
Look, who is at the door?

17. आज वर्षा होगी.
It will rain today.

18. गाय को बांधो.
Tether the cow.

Study (अध्ययन)

1. तुम्हारी परीक्षा कब से है?
When does your examination begin?

2. हाजिरी लग गयी है.
The roll has been called.

3. फिजिक्स मेरे लिए हौवा है.
Physics is my bugbear.

4. कल हारुन स्कूल नहीं आएगा.
Harun will not attend the school tomorrow.

5. यह प्रश्न हल करो.
Solve this problem.

6. आओ लाइब्रेरी चलें.
Let’s go to library.

7. शालिनी इस वर्ष पास नहीं होगी.
Shalini will not pass this year.

8. क्या तुमने नोटिस बोर्ड देखा?
Did you check notice board?

9. क्या तुम्हारे पास एक फालतू पेन है?
Do you have a spare pen?

10. हमारी छुट्टी कब से घोषित होंगी?
When will our vacation be declared?

11. सम्भवत: अगले सप्ताह से.
Probably, from next week.

12. चुप रहो. सर आ रहे हैं.
Keep silence. Sir is coming.

13. आज कोचिंग आओगे?
Will you come to coaching today?

14. हमारी आपस में बोलचाल नहीं है.
We’re not on talking terms.

15. आज छठा पीरियड खाली रहेगा.
Today 6th period will be free.

16. आज हमारा स्कूल बंद है.
Our school is closed today.

17. कल गाँधी जयंती के उपलक्ष्य में कॉलेज बंद रहेगा.
The college will remain closed tomorrow on account of Gandhi Jayanti.

18. अपभाषा का प्रयोग मत करो.
Don’t use abusing language / slang.

19. अपने कॉलेज में कितने विद्यार्थी हैं?
How many students are there in our college?

20. आज का पेपर बहुत कठिन था.
Today’s paper was very tough.

21. किसने पेपर बनाया था?
Who set this paper?

22. वह बहुत बक-बक करती है.
She’s is chatter box.

23. हमारे प्रिंसिपल बहुत सख्त हैं.  
Our Principal is very strict.

Instruction / Order (आदेश)

1. उन्हें बस स्टैंड तक छोड़ आइए.
Please see them off at bus stand.

2. यह स्वेटर पहन कर देखो.
Try this sweater.

3. एक रिक्शा ले आओ.
Get a rickshaw.

4. उन्हें अन्दर ले आओ.
Bring them in.

5. संभल कर चलो.
Walk carefully.

6. मुझे चार बजे जगा देना.
Wake me up at 4 o’ clock.

7. पर्दा खींच दो.
Draw the curtain.

8. पानी में नींबू निचोड़ो.
Sqeeze lemon in the water.

9. तैयार हो जाओ.
Get ready.

10. सदा बांयी तरफ चलो.
Always keep to the left.

11. शराब मत पियो.
Don’t drink.

12. मरीज़ का ध्यान रखना.
Take care of the patient.

13. इसे लिख लो.
Write this down.

14. धैर्य रखो.
Have patience.

15. तुम्ही खाओ.
Eat yourself.

16. पेन से मत लिखो.
Don’t write with a pen.

17. अपने हाथ धोओ.  
Wash your hands.

18. अपना चेहरा पोंछो.
Wipe your face.

19. स्याही से लिखो.
Write in ink.

20. बकवास मत करो.
Don’t talk non-sense.

21. तौलिये से मुँह पोंछो.
Wipe the face with towel.

आहार एवं खान-पान

आजकल के माहौल में अक्सर आपको पार्टियों, होटलों आदि में जाना पड़ता है या कभी-कभी अपने सहकर्मियों अथवा अपने बॉस को अपने घर खाने पर बुलाना पड़ता है. ऐसे में कहीं आप अंग्रेजी का ज्ञान न होने के कारण अपने आप को हीन महसूस न करें, इसलिए UBS ENGLISH SPEAKING COURSE में हमने आपके लिए कुछ ऐसे वाक्यों की लिस्ट तैयार की है जिनका आप खान-पान के दौरान बार-बार प्रयोग करते हैं. आइए इस लिस्ट पर नज़र डालें और इन वाक्यों का अभ्यास करें. 

1. मुझे भूख लग रही है.
I’m feeling hungry. 

2. आप भूखे हैं.
You’re hungry.

3. शिशु (बच्चा) प्यासा है.
The baby is thirsty.

4. हमें प्यास लग रही है.
We’re feeling thirsty.

5. आप दोपहर के भोजन में क्या लेंगे?
What would you like to have in lunch?

6. क्या नाश्ता तैयार है?
Is the breakfast ready?

7. क्या आप चाय लेंगे?
Will you have tea?

8. मुझे एक कप कॉफ़ी ला दो.
Get me a cup of coffee.
OR
Bring me a cup of coffee.  

9. थोड़ा और लीजिये.
Please have a little more. 

10. क्या बॉस सिगरेट पीते हैं?
Does the boss smoke cigarette?

11. नहीं, वह रजनीगंधा खाते हैं.
No, he chews Rajnigandha.  

12. ज़रा, मुझे अचार पकड़ाइए.
Please pass me pickle. 

13. क्या यह मिक्स्ड अचार है?
Is it mixed pickle?

14. नहीं, यह आम का अचार है?
No, it’s mango pickle.

15. अपने आप खाइए.
Please help yourself.  

16. क्या आप मांसाहारी हैं?
Are you a non-vegetarian?

17. नहीं, मैं शाकाहारी हूँ.
No, I’m a vegetarian.

18. आज रात हम होटल में खाना खायेंगे.
We shall have our dinner at hotel tonight. 

19. क्या बच्चों को खाने के बाद दूध पीना चाहिए?
Should children take milk after dinner?

20. ब्रेड पर मक्खन लगाओ.
Please butter the slice of bread.  

21. तुम बड़े पेटू हो.
You’re a glutton.  

22. आप ने तो कुछ लिया ही नहीं.
You hardly took anything.

23. खाने का समय हो गया है.
It’s dinner time.  

24. शाम की चाय हमारे साथ पीजिये.
Please have your evening tea with us.  

25. क्या खाने में कुछ मीठा भी है?
Is there any dessert after dinner?

26. चार रोटियाँ मेरे लिए काफ़ी हैं.
Four chapatis are enough for me.

27. मुझे चावल से ज्यादा रोटी पसंद हैं.
I prefer chapatis to rice.  

28. थोड़ा रसा (तरी) और लें.
Please have some more gravy.  

29. मुझे मसालेदार खाना पसंद नहीं है.
I don’t like spicy food.

30. थोड़ी चीनी मिलाइए.
Please add some sugar.

31. एक चुटकी नमक दें.
A pinch of salt please.

32. आप उबले चावल लेंगे या भुने हुए?
Would you take boiled or fried rice?

33. मेरे बेटे को चाइनीज व्यंजन पसंद है.
My son is fond of chinese dishes.  

34. खाने में सलाद बहुत ज़रूरी है.
Salad is necessary with lunch and dinner.  

35. ज़रा चखकर देखो.
Just taste it. 

Time (समय)


आजकल के भागदौड़ भरे जीवन में समय बहुत महत्वपूर्ण हो गया है. समय की महत्ता को ध्यान में रखते हुए UBS ENGLISH SPEAKING COURSE में हमने कुछ महत्वपूर्ण वाक्यों का चयन किया है जिनका दैनिक जीवन में हम बार-बार प्रयोग करते हैं. आप भी इन्ही से मिलते-जुलते वाक्य बनाकर अपनी वार्तालाप में इनका प्रयोग करें और धाराप्रवाह अंग्रेजीबोलें

1. आप कब उठते हैं?
When do you get up?

2. विद्यार्थियों को सुबह ज़ल्दी उठना चाहिए.
Students should get up early in the morning.  

3. आज क्या तारीख है?
What’s the date today?

4. अपने समय का पूरा उपयोग करो.
Make the best use of your time.  

5. मेरी घड़ी रोज़ दस मिनट आगे हो जाती है.
My watch gains ten minutes daily.  

6. उसका जन्मदिन कब होता है?
When is his/her birthday?

7. मुझे वहां चार बजे पहुंचना है.
I have to reach there by 4 o’ clock.  

8. समय कीमती है.
Time is precious.  

9. मुझे लगता है आप अपना समय नष्ट कर रहे हैं.
I think you are wasting your time.  

10. गांधीजी एक-एक मिनट के पाबंद थे.
Gandhiji was punctual to the minute.  

11. हमें एक घंटे की देरी हो गयी है.
We’re late by an hour.

12. हर चीज़ का सही समय होता है.
Theirs is a time for everything.   

13. गया वक़्त हाथ नहीं आता.
Time once lost can never be regained. 

14. सोने का समय हो गया है.
It’s time to sleep.
Or
It’s time to go to bed.   

15. दस बजे से थोडा पहले.
A little before ten.  

16. क्या बजा है?
Time please.