जिन सर्वनामोंका प्रयोगअधिकार या सम्बन्ध व्यक्त करने के लिए किया जाता है, उन्हेंसम्बन्धवाचक सर्वनाम(Possessive Pronouns) कहते हैं. अंग्रेजी अनुवाद करने में इनके महत्व को नकारा नहीं जा सकता.
UBS ENGLISH SPEAKING COURSE के माध्यमसे हम आपको इन सर्वनामोंके महत्व से अवगत करवा रहे हैं.
इस सम्बन्धमें निम्नलिखितसारणी महत्वपूर्णहै :
| Personal Pronoun | Possessive Adjective | Possessive Pronoun |
| I | My | Mine |
| You | Your | Yours |
| We | Our | Ours |
| They | Their | Theirs |
| It | Its | X |
| He | His | His |
| She | Her | Hers |
आइए अब निम्नलिखित उदाहरणों को देखें :
सकारात्मकवाक्य (Affirmative Sentences)
| यह कमरा मेरा है. | This room is mine. |
| वे घोड़े आपके हैं. | Those horses are yours. |
| वह उसका है. | This is his. |
| वह उसकी है. | That is hers. |
| ये पंखे हमारे थे. | These fans were ours. |
| यह स्कूटर मेरा था. | This scooter was mine. |
नकारात्मक वाक्य (Negative Sentences)
| यह दवात मेरी नहीं है. | This inkpot is not mine. |
| वे गमले हमारे नहीं हैं. | Those pots are not ours. |
| यह दवा तुम्हारी नहीं है. | This medicine is not yours. |
| ये उसके नहीं थे. | These were not hers. |
| वह खेत आपका नहीं था. | That field was not yours. |
| वे उनके नहीं थे. | Those were not theirs. |
प्रश्नवाचक वाक्य (Interrogative Sentences)
| क्या यह कार मेरी है? | Is this car mine? |
| क्या वह कुत्ता आपका नहीं है? | Is that dog not yours? |
| क्या वे उसके नहीं हैं? | Are those not his? |
| क्या ये हमारे हैं? | Are these ours? |
| क्या यह कुल्हाड़ी उनकी थी? | Was this axe theirs? |
| क्या वे कबूतर हमारे नहीं थे? | Were those pigeons not ours? |
| क्या वह फैक्ट्री उसकी थी? | Was that factory hers? |
No comments:
Post a Comment