How to Find Right Job Tips in Hindi
Alumni to help you in job search एलुमिनाई अब करेंगे मदद!
अगर आप एलुमिनाई के साथ नेटवर्क स्थापित करते हैं तो इससे जॉब खोजने और कॅरियर में आगे बढ़ने में काफी मदद मिल सकती है। जानते हैं कि एलुमिनाई के साथ नेटवर्क बनाने में किन बातों का ध्यान रखा जाए।
आपको एलुमिनाई के साथ नेटवर्क की जरूरत क्यों है? इस बारे में विचार करना जरूरी है। निजी समस्याओं में मदद करने के लिए परिवार आपका साथ देता है जबकि प्रोफेशनल फ्रंट पर कोई आपके साथ नहीं होता। ऎसे में एलुमिनाई के साथ नेटवर्क मददगार साबित हो सकता है। आपको सपोर्ट के लिए दोस्तों और एक जैसी सोच वाले लोगों का नेटवर्क तैयार करना चाहिए। विभिन्न कंपनियों में काम कर रहे आपके कॉलेज के एलुमिनाई आपको कॅरियर में आगे बढ़ने की सही राह दिखा सकते हैं।

महत्व देना शुरू करें
संबंधों में निवेश करें। हर्ष सप्रू ने एक बड़ी फर्म में अप्लाई किया। उसे पता लगा कि उसके एमबीए कॉलेज का एलुमिनस कंपनी में रीजनल मैनेजर के तौर पर काम कर रहा है। हर्ष ने उसे ईमेल किया और इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट करवाने का निवेदन किया। मैनेजर ने ईमेल एचआर को फारवर्ड कर दिया। एचआर ने उस पर कोई ध्यान ही नहीं दिया। सप्रू ने एलुमिनस को हल्के में लिया और बेवजह मदद पाने की कोशिश की। इसके बजाय हर्ष को शुरूआती दिनों से ही एलुमिनाई से संबंध विकसित करने चाहिए। मुसीबत के समय तुरंत उन्हें याद करने से कुछ नहीं होगा। एलुमिनाई के लिए समय निकालें।

नजर आते रहें
लोगों को पता होना चाहिए कि आप कौन हैं। ग्रेजुएशन के बाद दिल्ली के गौरव वर्मा दोस्तों के लिए अनऑफिशियल कनेक्टिंग प्वॉइंट बन चुके हैं। कॉन्टैक्ट डिटेल शेयर करने से लेकर जॉब अपडेट्स तक के लिए गौरव हमेशा उपलब्ध रहते हैं। जब गौरव ने एंटरप्रेन्योर बनने का फैसला लिया तो उन्होंने इन्वेस्टर्स, डिस्टीब्यूटर्स और कस्टमर्स के लिए अपने नेटवर्क का इस्तेमाल किया। सबने तुरंत जवाब दिए। इस तरह गौरव का वेंचर सफल होने लगा। लोगों की नजर में रहना चुनौती भरा काम नहीं है। इसके लिए सभी एलुमिनाई मुलाकातों और आयोजनों में हिस्सा लें। अपने टीचर्स और प्रोफेसर्स के अभिनंदन समारोहों का हिस्सा बनें। सोशल नेटवर्क ग्रुप्स पर होने वाले डिस्कशन्स में शामिल हों।

पहले दें, फिर लें
लोगों की निस्वार्थ भाव से मदद करें। उदाहरण के तौर पर आप अपने फर्म की रिक्रूटमेंट ड्राइव को अपने इंजीनियरिंग कॉलेज तक ले जा सकते हैं। स्टूडेंट्स की एप्टीट्यूड टेस्ट, गु्रप डिस्कशन और इंटरव्यू पास करने में मदद कर सकते हैं। अनुभव प्राप्त करने के लिए स्टूडेंट्स को अनपेड इंटर्नशिप ऑफर कर सकते हैं।

शोध करें
आपको अपने एलुमिनाई को अच्छी तरह से जानने की कोशिश करनी चाहिए। इसके लिए आपको रिसर्च करनी चाहिए कि उनके शौक क्या-क्या हैं, उनके किस तरह का काम पसंद है, वे किस इंडस्ट्री को ज्यादा तवज्जो देते हैं। एक ही सेक्टर में काम कर रहे एलुमिनाई से जुड़ने का प्रयास करें। उनके साथ जानकारियां साझा की जा सकती हैं।

सलाह लें
नौकरी खोजने के दौरान एलुमिनाई से सिर्फ रेफरेंस या सलाह के बारे में बात करें। अगर आप एलुमिनाई के नजदीकी मित्र नहीं हैं तो जॉब वैकेंसी के बारे में नहीं पूछें। अगर आप सीधे एलुमिनाई के पास जाते हैं और नौकरी की बात करते हैं तो वह कुछ नहीं कर पाएगा। कॉर्पोरेट वल्र्ड में किसी एक व्यक्ति के कहने पर नौकरी नहीं मिलती।
खास बातें

सही तरीका अपनाएं - हर एलुमिनस का अपना एक अलग व्यक्तित्व है। उन्हें एक जैसे ईमेल भेजने से बचें। सबको अलग-अलग तरह से लिखें। खुद को प्रमोट करने के लिए ईमेल न लिखें।
रेफरेंस से पहले पूछ लें - क्या आप जॉब इंटरव्यू या बिजनेस डील में विश्वसनीयता लाने के लिए एलुमिनस का नाम इस्तेमाल कर रहे हैं? इसके लिए पहले एलुमिनस से पूछ लेना चाहिए। इससे एलुमिनस का आप पर विश्वास बढ़ेगा।
धन्यवाद दें - प्रोफेशनल संबंधों को मजबूत बनाने का तरीका है कि आप एलुमिनाई के साथ मीटिंग के बाद उन्हें समय निकालने और इनपुट्स देने के लिए धन्यवाद दें। इसके लिए थैंक्यू नोट या ईमेल भेजा जा सकता है।
दोस्त की मदद लें - कई बार एलुमिनाई से मिलते या संबंध स्थापित करते समय कॉमन दोस्त काम आ सकता है। वह आपकी मुलाकात फिक्स करवा सकता है। इससे एलुमिनाई के बीच आपकी विश्वसनीयता बढ़ती है। एलुमिनाई के साथ विनम्र रहें और खुद का गुणगान करने में व्यस्त न रहें।
Tips to Find Right Job in Hindi
No comments:
Post a Comment